फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नगर पंचायत में दस करोड़ के विकास कार्यों को मिली मंजूरी

Tue, 09 Jul 2024 05:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
सुकरौली नगर पंचायत की बोर्ड की बैठक में शामिल सभासद।
विज्ञापन
हाटा। सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय सुकरौली के सभागार में नगर पंचायत बोर्ड की बैठक हुई। सदस्यों से चर्चा के बाद 10 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की कार्य योजना को अनुमोदित किया गया।
विज्ञापन


नगर पंचायत अध्यक्ष राजनेती कश्यप की अध्यक्षता और अधिशासी अधिकारी सृष्टि सिंह की मौजूदगी में बोर्ड की बैठक हु़ई। बैठक में नगर पंचायत क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई। चर्चा के बाद पार्क, सड़क, विद्यालयों के कायाकल्प, पोखरी सुंदरीकरण, पौधारोपण, नाली/नाला निर्माण व सामग्री क्रय सहित अन्य प्रस्ताव पारित किए गए। कुल मिलाकर 10 करोड़ रुपये की विभिन्न कार्य योजना बोर्ड के समक्ष रखी गई। चर्चा के बाद उसे पास किया गया। इस दौरान पिछली बैठक में पास हुईं विकास कार्ययोजनाओं के कार्य की पुष्टि की गई। बैठक में अवर अभियंता मनोज कुमार यादव के साथ सभासद अवधराज यादव, जटाशंकर, यादव, कृष्णा जायसवाल, शशि चौधरी, सत्यप्रकाश, राम मिलन, कमलेश सिंह सहित अन्य सभासद मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें