फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 7.35 करोड़ के विकास प्रस्ताव पर लगी मुहर

Tue, 19 May 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुकरौली। नगर पंचायत के सभागार में सोमवार को बोर्ड की बैठक नगर अध्यक्ष राजनेति कश्यप की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, सफाई एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास हेतु करीब 7.35 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पारित किए गए। नगर पंचायत प्रशासन ने बताया कि स्वीकृत प्रस्तावों के माध्यम से नगर क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने का कार्य तेजी से कराया जाएगा। नगर अध्यक्ष ने कहा कि नगर के समग्र विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना परिषद की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी सभासदों से जनहित के कार्यों में सहयोग करने की अपील की। वहीं अधिशासी अधिकारी ने पारित प्रस्तावों को समयबद्ध तरीके से क्रियान्वित कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें