पडरौना। नगर के एक होटल में वैश्य समाज की बैठक हुई। इसमें व्यापारियों को भाजपा सरकार की तरफ से संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में समाज के सभी वर्ग के लोगों का विकास हुआ है। मुख्य वक्ता उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि भाजपा सरकार में व्यापारी खुद को सुरक्षित महसूस करने लगा है। पिछली सरकारों में व्यापारी हमेशा लूट, अपहरण जैसे घटनाओं से पीड़ित रहता है। सरकार ने व्यापारियों के लिए प्रदेश में स्वच्छ और शांतिपूर्ण महौल दिया है, जिससे उन्हें व्यापार करने में सहूलियत हुई है। इसके पूर्व कैबिनेट मंत्री को व्यापार मंडल के चेयरमैन, गुप्ता व अजय गुप्ता ने स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। इस दौरान अमित वर्मा, सुधीर जायसवाल, सचिन चौरसिया, कैलाश चहाड़िया, प्रदीप चहाड़िया आदि मौजूद रहे।