फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कटहल के बंटवारे में छोटे ने बड़े भाई और मां का सिर फोड़ा

Fri, 23 Jun 2023 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कटहल के बंटवारे को लेकर उपजे विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई का सिर रॉड से मारकर फोड़ दिया। बीच-बचाव करने गई मां को भी पीटा। इलाज कराने जिला अस्पताल पहुंची एक महिला समेत दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
रामकोला थाना क्षेत्र के पगराखास गांव के निवासी रितेश कुमार और दिलीप कुमार भाई हैं। एक कटहल का पेड़ है। उसमें मां का भी हिस्सा है, लेकिन दिलीप ने बड़े भाई और मां का हिस्सा न देकर व्यापारी को बेच दिया है। इसका विरोध करने पर बृहस्पतिवार को सुबह दोनों के बीच मारपीट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि दिलीप ने लोहे के रॉड से रितेश के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया। उसकी मां चंपा देवी के हाथ पर भी चोट लगी है। जिला अस्पताल में इलाज के बाद सर्किट हाउस के पास पहुंचे थे कि रितेश की बहन अंकिता अपने भाई दिलीप से विवाद की वजह पूछ रही थी। इस दौरान दिलीप चिल्लाने लगा। वहां मौजूद रविंद्रनगर धूस थाने की पुलिस बहन और वहां दिलीप के साले को हिरासत में लेकर थाने चली गई।
रविंद्रनगर धूस थाने के इंस्पेक्टर राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सर्किट हाउस के समीप आपस में लड़ रहे थे। इसलिए थाने लाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें