फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-श्रीलंका में बड़े व छोटे भाई जैसा संबंध : उप उच्चायुक्त

विज्ञापन
कसया। बुद्ध की लेटी प्रतिमा का दर्शन पूजन करते श्रीलंका उप उच्चायुक्त और उनके परिवार के सदस्य।स? - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
भारत-श्रीलंका में बड़े व छोटे भाई जैसा संबंध : उप उच्चायुक्त
विज्ञापन

- श्रीलंका के उप उच्चायुक्त ने सपरिवार की भगवान बुद्ध की पूजा
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया(कुशीनगर)। श्रीलंका के उप उच्चायुक्त परिवार के सदस्यों के साथ बृहस्पतिवार की देर शाम महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर पहुंचे। उन्होंने शुक्रवार सुबह श्रीलंका मंदिर, मुख्य मंदिर, माथा कुंवर, रामाभार स्तूप का भ्रमण कर विधिविधान से विशेष पूजा अर्चना की।
श्रीलंका के उप उच्चायुक्त निलुका कडुरुगामुवा ने कहा कि भारत और श्रीलंका में बड़े व छोटे भाई जैसा संबंध है। श्रीलंका की आर्थिक स्थित में काफी तेजी से सुधार हो रहा है। आर्थिक तंगी के दौरान भारत ने 3.8 बिलियन डॉलर की मदद श्रीलंका को की थी। श्रीलंका में रामायण सर्किट का डेवलपमेंट हो रहा है। इसमें सीता मंदिर, अशोक वाटिका, विमान तल आदि शामिल हैं। इससे पर्यटक काफी आकर्षित होंगे। कुशीनगर और अयोध्या विकसित होने के बाद टूरिज्म को और बढ़ावा मिलेगा। इससे हमारे मैत्री संबंध और गहरे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने श्रीलंका मंदिर में पूजन दर्शन करने के बाद मुख्य मंदिर में तथागत की लेटी प्रतिमा का विशेष पूजन-अर्चन कर चीवर चढ़ाया। वहां से माथा कुंवर मंदिर पहुंचकर कर भगवान बुद्ध की पूजा की। इसके बाद रामाभार स्तूप पर विशेष पूजा कर यहां के धरोहरों के बारे में परिवार के सदस्यों को अवगत कराया। इस दौरान तहसीलदार मांधाता प्रताप सिंह, सुमित त्रिपाठी, ब्रजेश मणि त्रिपाठी, चौकी इंचार्ज दिग्विजय नारायण राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें