फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डिप्टी डायरेक्टर अर्बन प्लानिंग ने रामाभार पार्क की जानकारी जुटाई

Wed, 20 Dec 2023 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। नगर पालिका की तरफ से हिरण्यवती नदी के बुद्धा घाट पर सुसज्जित रामाभार पार्क का मंगलवार को डिप्टी डायरेक्टर एके सिंह ने निरीक्षण किया। वे निरीक्षण रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर ग्रीन स्पेस/पार्क डेवलपमेंट कंपटीशन के लिए सबमिट करेंगे। इसके बाद पार्क की सुविधाओं व महत्व को देखते हुए प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर स्थान दिया जाएगा। उन्हें अवाॅर्ड भी दिया जाएगा।
विज्ञापन


मंगलवार को दोपहर करीब तीन बजे नगर विकास विभाग के अर्बन प्लानिंग के डिप्टी डायरेक्टर एके सिंह और अर्बन प्लानर अमीषा गोयल हिरण्यवती नदी के बुद्धा घाट पहुंचे। वहां नदी के दूसरी तरफ बने सुसज्जित रामाभार पार्क का निरीक्षण किया। ईओ शैलेंद्र मिश्र ने अर्बन प्लानर अमीषा गोयल को हिरण्यवती नदी, रामाभार स्तूप, मल्ल राजाओं की कुल देवी, चीना बाबा, खड़ेसरी बाबा निर्माणाधीन समाधि स्थल की ऐतिहासिकता, प्राचीनता, धार्मिक महत्व को बताया। अमीषा पटेल ने नदी, चिल्ड्रेन पार्क, रामाभार पार्क, रामाभार स्तूप, चीना बाबा स्थल, मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर समेत प्रमुख दर्शनीय स्थलों का दौरा कर फोटोग्राफ और जानकारी हासिल की।
डिप्टी डायरेक्टर ने बताया कि प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर ग्रीन स्पेस/पार्क डेवलपमेंट प्रतियोगिता होगी। उसके लिए भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के लिए स्थल की महत्वपूर्ण जानकारी व सुविधाओं की रिपोर्ट दी जाएगी। बाद में कंपटीशन में चयनित निर्णायक मंडल की तरफ से स्थान दिया जाएगा। इस कंपटीशन की टूरिज्म/हेरीटेज स्थल, ग्रीन स्पेस/पार्क डेवलपमेंट के अलावा अन्य श्रेणियां बनी हैं। इसके लिए सितंबर में ऑनलाइन आवेदन किया गया था। उनमें नगरपालिका कुशीनगर ने ग्रीन स्पेस/पार्क डेवलपमेंट में प्रतिभाग किया है। उन्होंने बताया कि यह कंपीटिशन नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत स्तर पर किया जा रहा है। टीम ने रात में भी रामाभार पार्क का जायजा लिया। इस दौरान वार्ड सभासद प्रभुनाथ सिंह, डीपीएम नीरज गोविंद राव, प्रोजेक्ट प्लानर फारुक अब्दुल्ला, सरवन तिवारी, आर्किटेक्ट नीरज कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें