मथौली। उपमुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. आरडी कुशवाहा ने शुक्रवार को सीएचसी का निरीक्षण किया। सबसे पहले डिप्टी सीएमओ ने उपस्थिति पंजिका देखी। वार्डों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य कर्मियों को दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के डॉक्टरों व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अस्पताल की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ.राजेश कुमार मद्धेशिया, डा.एस पी सिंह, डाॅ. सुधीर तिवारी, डाॅ. सर्फराज अहमद, डाॅ. दीपक मिश्रा, फिजियोथेरिपिस्ट अनिल भास्कर सतेंद्र मिश्रा, अनिरुद्ध चौरसिया, गिरिजेश सिंह, उदय सिंह, चंदन श्रीवास्तव, बीपीएम सुनील कुमार , अजय वर्मा मौजूद रहे।