पडरौना। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के आगमन को लेकर प्रशासन की ओर से चल रही तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। शहर में बेलवा चुंगी के भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज में भाजपा नेता नथुनी की स्वर्गीय माता बन्नी देवी और उनके स्वर्गीय पिता उमाशंकर कुशवाहा के मूर्ति का अनावरण करेंगे। इसके बाद जूनियर हाईस्कूल के मैदान में आयोजित सम्राट अशोक की जयंती में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। डिप्टी सीएम सुबह 10 बजे लखनऊ से हवाई जहाज से कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 11:30 बजे पडरौना नगर के बेलवा चुंगी स्थित भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज पहुंचेंगे।