फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आज आएंगे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

Thu, 09 May 2024 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कुशीनगर स्थित बुद्ध इंटर कॉलेज परिसर में बृहस्पतिवार की सुबह 11:15 बजे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक आएंगे। वे वहां आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में शामिल हाेंगे। यह जानकारी जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय के हवाले से जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनंद ने दी। उन्होंने बताया कि उप मुख्यमंत्री सुबह 11:05 बजे विशेष विमान से कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचेंगे। इसके बाद कार से 11:10 बजे बुद्ध इंटर काॅलेज स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। वहां कार्यकर्ताओं को संबंधित करने के बाद दोपहर 12:15 बजे हवाई अड्डा से गोरखपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें