फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया : 13 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं सपा प्रत्याशी अजय

Sat, 11 May 2024 01:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। देवरिया सदर सीट से सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह करीब 13 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने के साथ घोषित संपत्ति के ब्योरे के अनुसार, अजय के पास बैंक में जमा रकम, जेवर आदि मिलाकर करीब 76.53 लाख हैं, जबकि घर, जमीन आदि का मूल्य करीब 11.96 करोड़ घोषित किया गया है। अजय के पास 5.50 लाख नकदी है। सपा प्रत्याशी की पत्नी सीमा सिंह के पास भी करीब 43.73 लाख की चल संपत्ति है, जबकि 70 लाख रुपये की अचल संपत्तियां हैं। सीमा के पास 4.10 लाख रुपये नकदी भी है। अजय सिंह ने दसवीं तक शिक्षा हासिल की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें