फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया-कुशीनगर के एमएलसी बने रामअवध

Mon, 07 Mar 2016 12:30 AM IST
Kushinagar
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी अनिता श्रीवास्तव ने रामअवध यादव को जीत का प्रमाण पत्र दिया। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कुशीनगर। स्थानीय प्राधिकारी पद के लिए हुए चुनाव में समाजवादी पार्टी के रामअवध यादव ने जीत हासिल की। उन्होंने बसपा प्रत्याशी अजीत शाही को 1421 मतों से पराजित किया।
विज्ञापन


रामअवध यादव को 2800 और बसपा प्रत्याशी अजीत शाही को 1379 मत मिला। भाजपा प्रत्याशी को मात्र 315 मत मिला। सेवानिवृत डीपीआरओ जनार्दन शाही को 24 और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. चतुरानन ओझा को 14 मत मिला। 

रविवार की सुबह आठ बजे से पुख्ता सुरक्षा इंतजाम के बीच कलेक्ट्रेट परिसर में आठ टेबल पर मतों की गिनती शुरू की गई। मतगणना कार्य में लगे कर्मचारियों ने सबसे पहले अवैध मतों को एकत्र किया।
विज्ञापन


चुनाव आयोग के नियमों के तहत 71 मतों को अवैध करार दिया गया। इन अवैध मतों को जिला निर्वाचन अधिकारी अनिता श्रीवास्तव के समक्ष प्रस्तुत किया गया।  मतगणना स्थल के बाहर प्रत्याशी समर्थकों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


सुबह 10.30 बजे ही मतों की गिनती कर परिणाम घोषित कर दिया। जिलाधिकारी अनिता श्रीवास्तव ने विजय हासिल करने वाले रामअवध यादव को   प्रमाण-पत्र दिया।
 
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें