तमकुहीराज। क्षेत्र के चखनी दुखी मिश्र गांव के पास हाईवे पर बनी पुरानी पुलिया मरम्मत के अभाव में जर्जर हो गई है। इसके आसपास पानी भरने से करीब 60 करोड़ की लागत से बना अहिरौलीदान-तमकुहीराज मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो रहा है। लोगों ने प्रदर्शन कर पुलिया निर्माण की मांग की।
तमकुहीराज-अहिरौलीदान मार्ग का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। लेकिन, चखनी दुखी मिश्र गांव के पास से गुजरी गंडक नहर पर बनी पुरानी पुलिया जर्जर हो चुकी है। अधिकारियों ने सड़क निर्माण के दौरान नई पुलिया बनाने का आश्वासन दिया था, लेकिन बिना पुलिया का निर्माण के कराए ठेकेदार चले गए। इस रास्ते आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी होने के साथ पुलिया के आसपास बारिश का पानी भरने से नवनिर्मित सड़क भी क्षतिग्रस्त हो रही है। इन लोगों ने पुलिया का निर्माण कराने की मांग की। इस दौरान महेश कुशवाहा, अरविंद शर्मा, वीरेंद्र प्रसाद, वशिष्ठ प्रसाद, रविंद्र शर्मा, पप्पू गुप्ता आदि मौजूद रहे।