बनकटा बाजार। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने सड़क मरम्मत की मांग को लेकर रविवार को विरोध प्रदर्शन किया गया है। कार्यकर्ताओं ने चेताया कि यदि शीघ्र सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो पार्टी की तरफ से आंदोलन किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष प्रदीप राव ने कहा कि चौरा खास से बाढूं चौराहा तक जाने वाले बौद्ध गमन मार्ग समय पर मरम्मत नहीं होने से पूरी तरह जर्जर हो गया है। सड़क पर बने जगह-जगह गड्ढों में राहगीर गिरकर चोटिल हो जाते हैं। करीब तीन माह पहले डीएम से इसकी शिकायती की गई थी। डीएम ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रदर्शन को अवनीश राय, अखिलेश सिंह, अनुराग सिंह, राम बाबू सिंह, मुकुल राव, अतुल पांडेय आदि ने संबोधित किया। इस दौरान राजपूत अतुल, रंजीत सिंह, अमित सिंह, महफूज आलम, कार्तिक गुप्ता, कृष्णकांत मिश्रा मौजूद रहे। पीडब्ल्यूडी के जेई मृत्युंजय ओझा ने बताया कि इस सड़क का एस्टीमेट बनाकर विभाग को भेज दिया गया है। शासन की तरफ से धन स्वीकृत होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।