फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नूंह हिंसा के विरोध में हिंदूवादी नेताओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यपाल को संबोधित मांग पत्र डीएम को सौंपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नूंह की घटना से नाराज बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित मांग पत्र डीएम को सौंपा। हिंदूवादी नेता विनोद कुमार चौबे ने कहा कि हिंदुओं को चारों तरफ प्रताड़ित किया जा रहा है। उनका हक और हिस्सा लूटा जा रहा है। लगातार हो रहे ऐसी घटनाएं हिन्दू समाज के लिए चिंता का विषय है। हिंदू समाज के लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। सरकार को ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाना चाहिए और अलग से कानून लाना चाहिए। गोवध, कावड़ यात्रियों पर लाठी चार्ज, पत्थराव जैसी घटनाओं से आतंक का माहौल हो गया है। देश में समान कानून सहिता, जनसंख्या कानून लागू किया जाए, मणिपुर के दंगों में हिंदू समाज को मकान और आर्थिक सहायता दी जाए। महिला सुरक्षा के लिए लव जिहाद एक्ट तैयार कर लागू किया जाए। इस दौरान इंद्रजीत गुप्ता, रोहित, रितेश और हिटलर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें