बनकटा बाजार। चिटफंड कंपनियों में जमा रकम दिलाने के लिए ठगी पीड़ित जमाकर्ताओं ने शनिवार को फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा के आवास का घेराव कर प्रदर्शन किया। विधायक काे मांग पत्र सौंपा। विधायक ने रकम दिलाने का आश्वासन दिया।
अलग-अलग चिटफंड कंपनियों में जिले के लोगों ने 25 करोड़ से अधिक रुपये जमा किया था। अधिकांश कंपनियां शाखा बंद कर फरार हो गईं। कुछ का मुकदमे के झमेले में भुगतान फंसा है। ठगी पीड़ित जमाकर्ता सत्यनारायण गिरी के नेतृत्व में विधायक के आवास पर नारायणपुर कोठी पहुंचे। वक्ताओं ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। कहा कि चिटफंड कंपनियां गरीबों के रुपये लेकर फरार हो गई हैं। इसे दिलवाने के लिए कलक्ट्रेट में करीब एक महीने तक धरना दिया गया, लेकिन किसी ने गंभीरता से नहीं लिया। गरीबों काे उनके जमा रुपये दिलाए जाएं। इस दौरान विजय कुमार, वीरेंद्र चौरसिया, अशोक सिंह, नंदकिशोर यादव, मनमोहन गिरी, गिरधर प्रजापति, राजबलम कुशवाहा, ओमप्रकाश सिंह, मनोज राय, सतार अंसारी मौजूद रहे।