फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एएनएम के दुर्व्यवहार से नाराज आशाओं का प्रदर्शन, पानी की टंकी पर चढ़ी आशा

Sun, 17 Mar 2024 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। एएनएम की प्रताड़ना से तंग आकर आशा कार्यकर्ताओंं ने शनिवार को सीएचसी में प्रदर्शन किया। आशा कैंपस में पानी की टंकी पर चढ़ने लगी तो स्वास्थ्यकर्मियों ने समझा बुझाकर नीचे उतारा। प्रदर्शन के दौरान दो आशाओं की तबीयत बिगड़ गई। उनका इलाज सीएचसी में चल रहा है। सीएचसी प्रभारी के आश्वासन के बाद नाराज आशा कार्यकर्ता शांत हुईं।
विज्ञापन

दुदही सीएचसी पर शनिवार को आशा संगिनी संघ की जिलाध्यक्ष किरन तिवारी एवं आशा कार्यकर्ता संघ के जिलाध्यक्ष रीता पटेल के अगुवाई में आशा कार्यकर्ता धरना पर बैठ गई। सीएचसी पर तैनात एएनएम पर कार्रवाई तथा दूसरे ब्लॉक में स्थानांतरण की मांग को लेकर नारेबाजी कीं। आशा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि एएनएम गौरी श्रीराम गांव की निवासी हैं और उसी गांव में 13 सालों से तैनात है। गांव के आशा कार्यकर्ता सुनीता खरवार अपने क्षेत्र में कार्य करती है। लेकिन एएनएम उनका वाउचर बनाने में आनाकानी कर रही हैं। जब आशा एएनएम के पास गई तो वह बदसलूकी की। इसकी शिकायत 29 फरवरी को सीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारी और 12 मार्च को सीएमओ से किया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं अब तक हुई। इसके पहले भी एएनएम पर आरोप लग चुके हैं। धरने पर बैठी आशा कार्यकर्ता सुनीता देवी अचानक उठकर सीएचसी कैंपस में बनी पानी की टंकी पर चढ़ने लगी, तो अन्य आशाओं कार्यकर्ताओं एवं प्रभारी चिकित्साधारी ने उसे रोका। कुछ ही देर बाद सुनीता देवी की तबियत बिगड़ गई और आशा कार्यकर्ता दुलारी देवी भी बेहोश होकर गिर गई। इससे धरना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। भारी चिकित्साधारी ने आशा कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि सोमवार को एएनएम को बुलाकर आमने-सामने वार्ता किया जाएगा, तब धरना समाप्त हुआ। प्रभारी चिकित्साधारी डॉ संदीप कुमार ने बताया कि आशा के साथ दुर्व्यवहार की लिखित शिकायत मिली है। दोनों पक्षों को नोटिस दिया गया था, जिसका जबाब मिल चुका है। आगे की कार्रवाई बहुत जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें