फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क और पुल के निर्माण के लिए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
पिपराघाट के रास्ते प्रस्तावित फोरलेन सड़क व गंडक नदी के पुल निर्माण की मांग को लेकर जीरो बाजार मे - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
सड़क और पुल के निर्माण के लिए किया प्रदर्शन
विज्ञापन

लोगों ने ठकरहा के रास्ते बनाने का किया विरोध, बदलाव की मांग
तमकुहीरोड/पिपरा घाट। क्षेत्र के जीरो बाजार में बुधवार को लोगों ने प्रदर्शन किया। इसमें गंडक नदी पर बेतिया और तमकुहीरोड को जोड़ने वाली प्रस्तावित फोरलेन की सड़क और पिपराघाट पर पुल का निर्माण कराने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि पहले सड़क व पुल का निर्माण पिपराघाट के रास्ते किया जाना था। इसके लिए सर्वे व सीमांकन का कार्य भी पूरा कराया जा चुका है, लेकिन अब इसका निर्माण ठकरहा के रास्ते किया जा रहा है। लोगों ने इसमें बदलाव की मांग की है।
तमकुही रोड को बेतिया (बिहार) से जोड़ने के लिए बिहार राज्य पुल निर्माण निगम गंडक नदी के रास्ते 29.22 किलोमीटर लंबे फोरलेन व 11.24 किलोमीटर लंबे पुल के निर्माण की कवायद में जुटा हुआ है। इस फोरलेन का निर्माण बेतिया के भरपटिया से पटजिरवा, ठकरहा होते हुए तिवारी पट्टी तक किया जाना है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि इसके पहले इस सड़क व पुल का निर्माण पटजिरवा से अल्पहा, चैनपट्टी, पिपराघाट होते हुए तिवारीपट्टी तक होना था। इसके लिए सर्वे व सीमांकन का कार्य भी कराया जा चुका है।
विज्ञापन

बीते साल जब सर्वे व सीमांकन का कार्य हुआ, तो पिपराघाट क्षेत्र के लोग काफी खुश थे कि गंडक नदी में पुल व सड़क बनने से हर साल गंडक नदी से होने वाली बाढ़ व कटान की तबाही से उन्हें मुक्ति मिल जाएगी, लेकिन सड़क व पुल का निर्माण ठकरहा के रास्ते होने से क्षेत्र के लोगों को काफी निराशा हुई है।
विज्ञापन

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य शर्मा यादव, राजेश सिंह, ओमप्रकाश निषाद, राकेश सिंह, बलिस्टर यादव, शंभू निषाद, मजिस्टर साहनी, मनोज गुप्ता, जगरनाथ चौरसिया, जितेंद्र यादव, प्रभुनाथ यादव और योगेश्वर चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें