फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त पुलिया निर्माण की मांग को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिया निर्माण के लिए किया प्रदर्शन
विज्ञापन

कोइलसवा बुजुर्ग गांव से दुलदुलिया बाजार को जाती है सड़क
संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटा बाजार। क्षेत्र के कोइलसवा बुजुर्ग गांव से दुलदुलिया बाजार जोड़ने वाली सड़क और उस पर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। नाराज लोगों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन कर इसकी मरम्मत की मांग की। प्रदर्शन कर रहे जिला पंचायत सदस्य लखीचंद यादव, रामप्रवेश यादव, गोरख यादव, अखिलेश यादव, सोमारी राजभर, रविंदर राजभर, सुभाष यादव, उमेश यादव, संतोष यादव, राकेश आदि लोगों ने कहा कि समय पर देखरेख और मरम्मत के अभाव में सड़क और बनी पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है। इसकी मरम्मत के लिए संबंधित अधिकारियों को कई बार शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई। लोगों ने चेताया कि यदि सड़क और पुलिया की मरम्मत शीघ्र नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता रामसहाय मौर्य ने कहा कि मामला संज्ञान में है। सड़क और पुलिया की मरम्मत करा कर आवागमन सुगम कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें