फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क मरम्मत में अनियमितता के विरोध में प्रदर्शन

Tue, 11 Jul 2023 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है।
विज्ञापन

- एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। क्षेत्र के मोरवन मठिया गांव के पास लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने गोसाईपट्टी छोटी नहर स्थित छिहुला ब्रह्म स्थान से मोरवन को जोड़ने वाली सड़क की मरम्मत कार्य में अनियमितता का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की। लोगों ने चेताया कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि इस सड़क से मोरवन, माधोपुर बुजुर्ग, मुन्नीपट्टी, श्यामपट्टी, लतवा बाजार आदि गांव को जोड़ती है। हर दिन इस सड़क से करीब पांच सौ वाहन आवागमन करते हैं। इस सड़क की मरम्मत कार्य में बड़े पैमाने पर लापरवाही बरती जा रही है। लोगों ने चेताया कि यदि एक सप्ताह के भीतर मरम्मत कार्य की जांच कर गुणवत्तापूर्ण कार्य मरम्मत नहीं हुआ तो बड़े सतर पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान मोरवन के पूर्व प्रधान रामपति रसिया, मुन्नी पट्टी के पूर्व प्रधान दूध नाथ गुप्ता, प्रताप राय, अभिमन्यु, जितेंद्र, बच्चन यादव, ओमप्रकाश, मंगला बाबा, अमरनाथ, ध्रुप भगत, अरविंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


00000000
मामला संज्ञान में है। सम्बंधित ठीकेदार को सख्त चेतवानी दी गई है। सड़क का बेहतर मरम्मत कार्य के निर्देश दिए गए है। मौसम ठीक होते ही मरम्मत कार्य पूरा कराया जाएगा।
- मृत्युंजय कुमार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी।




000000000
सुधीर कुमार मिश्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें