फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डीएम समेत उच्चाधिकारियों से की कार्रवाई की मांग

Wed, 03 Jun 2026 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर। क्षेत्र के सुमही बुजुर्ग के जयप्रकाश प्रजापति ने डीएम समेत उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा है। उन्होंने 14 वर्षीय बेटी का निजी गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज दौरान मौत के मामले में पीएमजेएवाई से मैसेज आने पर धांधली का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। सुमही बुजुर्ग निवासी जयप्रकाश प्रजापति डीएम, एसपी और सीएमओ को भेजे गए शिकायती पत्र में कहा कि उनकी 14 वर्षीय बेटी राजनंदनी के पित्त के थैली में पथरी का आपरेशन कराने आयुष्मान कार्ड से गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्प्ताल ले गए। वहां 24 मई की रात ऑपरेशन के दौरान उसकी मौत हो गई। 27 मई को उनके मोबाइल नंबर पर पीएमजेएवाई से मैसेज आया कि आपकी बेटी इलाज के बाद सकुशल घर पहुंच गई। इसके लिए इसके लिए बधाई। मैसेज में मेरी बेटी को पांच दिन अस्पताल में भर्ती होना दिखाया गया है। 27 मई को डिस्चार्ज दिखाया गया है, जबकि भर्ती के दूसरे दिन ही उसकी मौत हो गई थी। उन्होंने इसकी जांच कर विधिक कार्रवाई करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें