पडरौना। विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष राजन जायसवाल ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित पारंपरिक डोल मेले के आयोजकों एवं डीजे संचालकों पर विभिन्न धाराओं में दर्ज प्राथमिकी को गलत बताते हुए वापस लेने की मांग की है। कहा कि एक सप्ताह में मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो विश्व हिंदू महासंघ जनांदोलन के लिए बाध्य होगा।उन्होंने बताया कि जल्द ही विश्व हिंदू महासंघ का प्रतिनिधिमंडल उनके नेतृत्व में जनपद के सभी पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी एवं एसपी से मुलाकात करेगा। प्रतिनिधिमंडल पूरे प्रकरण को गंभीरता से अधिकारियों के समक्ष रखते हुए श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के डोल मेला आयोजकों एवं डीजे संचालकों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने का अनुरोध करेगा। उन्होंने कहा कि डोल मेला कुशीनगर के प्रमुख पारंपरिक त्योहारों में से एक है और इसके आयोजन को लेकर प्रशासन एवं आयोजकों के बीच समन्वय आवश्यक है। संवाद