पडरौना। रामकोला थाना क्षेत्र के सौहरौना गांव निवासी वशिष्ठ नारायण शुक्ल ने मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके मकान की दीवार पर लगातार उनका पड़ोसी पानी गिरा रहा है। इससे घर के अंदर गंदा पानी पहुंच रहा है। मामले की सत्यता की पुष्टि पूर्व में थाना, तहसील व बीडीओ की जांच में हो चुकी है। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। इस गलत कार्य का जब विरोध करते हैं तो वह मारपीट करने पर उतारु हो जाता है और जान से मारने की धमकी देता है। ऐसी स्थिति में मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर कार्रवाई होनी चाहिए,ताकि न्याय मिल सके। संवाद