सहायक प्रबंधक के स्थानांतरण को रुकवाने के लिए शाखा प्रबंधक को ज्ञापन सौंपतीं महिलाएं।स्रोत-सोशल
लक्ष्मीगंज। स्थानीय बाजार स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के सहायक प्रबंधक के स्थानांतरण रोकने की मांगा को लेकर बैंक सखी एवं समूह की महिलाओं ने शाखा प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। महिलाओं ने बताया कि सहायक प्रबंधक रविंद्र कुमार कन्नौजिया का दूसरी शाखा में स्थानांतरण हो गया है। महिलाओं ने बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख से संबोधित ज्ञापन शाखा प्रबंधक को सौंप कर सहायक प्रबंधक का स्थानांतरण रोकने की मांग की है। इस दौरान अंजू, सुमन, ललिता, मोहिनी, बलवंत कुशवाहा, गिरिजा, सुगंधा, मनोरमा, सुनीता, संगीता आदि महिलाएं मौजूद रहीं। संवाद