पडरौना। प्रोफेसर टीचर एंड नॉन टीचिंग एम्पलाइज ऑर्गेनाइजेशन उप्र की तरफ से मंगलवार को बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीएसए को सौंपा गया। इसमें बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित कम नामांकन वाले विद्यालयों के प्रस्तावित पेयरिंग एवं मर्जिग योजना को रोकने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष नारायण सागर, महेंद्र भारती, लक्ष्मीकांत, प्रदीप कुमार गौतम आदि मौजूद रहे।