फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रामनवमी पर अयोध्या तक स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग

Mon, 08 Apr 2024 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। रामनवमी पर राम मंदिर का दर्शन करने के लिए यूपी व बिहार के सीमावर्ती जिलों के बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या जाने की तैयारी में है। इसके लिए क्षेत्र के लोगों ने रेल प्रशासन से तमकुहीरोड व पडरौना के रास्ते थावे से अयोध्या तक स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की है।
विज्ञापन

अयोध्या राम मंदिर दर्शन व पूजन के लिए देश के कई हिस्सों में आस्था स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। रामनवमी का त्योहार अब निकट है। ऐसे में थावे से अयोध्या तक आस्था स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग उठने लगी है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि रामनवमी में थावे के भवानी मंदिर और अयोध्या का राम मंदिर विशेष महत्व रखता है। यदि तमकुहीरोड व पडरौना रेल मार्ग से थावे से अयोध्या तक आस्था स्पेशल ट्रेन चलाई जाती है, तो गोपालगंज और कुशीनगर जिले के राम भक्तों को सहूलियत मिलेगी। क्षेत्र के रामभक्त अभिषेक शुक्ल, श्रीदयाल मिश्र, रामजी कसेरा, गुरुशरण जायसवाल, आदित्य वर्मा, हिमांशु वर्मा आदि ने पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र भेज कर यात्री हित में रामनवमी के अवसर पर तमकुहीरोड व पडरौना के रास्ते थावे से अयोध्या तक आस्था स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें