कसया। क्षेत्र के जर्जर हो चुके बिजली के तार और पोल को बदलने के लिए विधायक ने अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण खंड को निर्देशित किया। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के करीब 60 गांवों की सूची प्रस्तुत कर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। कुशीनगर विधायक पीएन पाठक ने अधीक्षण अभियंता को भेजे पत्र में कहा है कि क्षेत्र के करीब 60 गांवों में बिजली के पोल और तार जर्जर हो गए हैं। लोगों को दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। संवाद