मथौली। कस्बा के सरदार भगतसिंह नगर से गुजरी नहर पर बना पुल जर्जर हो गया है। राहगीरों में हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। चेयरमैन ने सिंचाई विभाग को पत्र भेजकर जर्जर पुल को बनवाने की मांग की है। नगर पंचायत अध्यक्ष नवरंग सिंह ने सिंचाई विभाग को भेजे गए मांग पत्र में कहा कि नहर पर बने पुल के नीचे की दीवार टूट गई है। पुल पूरी तरह जर्जर हो गया है। इसी पुल से राहगीरों के अलावा ईंट लदी ट्राली-टैक्टर समेत अन्य भारी वाहन भी आवागमन करते हैं। उन्होंने कस्बे के इस महत्वपूर्ण पुल को शीघ्र बनवाने की मांग की है। संवाद