फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सार्वजनिक भूमि व रास्ते से अवैध कब्जा हटाने की मांग

Thu, 27 Mar 2025 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। सार्वजनिक रास्ते पर अवैध अतिक्रमण व खलिहान भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने को लेकर जिले के दो गांवों के लोगाें ने मुख्यमंत्री जनता दर्शन में शिकायत की है। ग्राम चाफ में सार्वजनिक रास्ते पर अवैध अतिक्रमण का मामला प्रकाश में आया है। ग्राम सभा की जो जमीन खतौनी में सार्वजनिक मार्ग के रूप में दर्ज है, उस पर कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों ने पक्का निर्माण कर कब्जा कर लिया है। इस अतिक्रमण को हटाने के लिए स्थानीय निवासी कन्हैया कुशवाहा ने पंचायत के माध्यम से कई बार प्रयास किया, लेकिन उन्हें धमकियां दी गईं और एससी/एसटी एक्ट के झूठे मुकदमे में फंसाने की चेतावनी दी गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय, गोरखपुर को भी शिकायत पत्र भेजा। वहीं कुशीनगर के तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के ग्राम बांसगांव निवासी बिरु गुप्ता ने जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री से की शिकायत में कहा है कि गांव के खलिहान आरक्षित भूमि (108 डिसमिल ) पर गांव कुछ लोगों ने अवैध कब्जा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें