फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रसोइयाें को 15 अगस्त से पहले मानदेय देने की मांग

Mon, 12 Aug 2024 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। आदर्श रसोइया सेवा समिति की बैठक रविवार को जूनियर हाई स्कूल में हुई। अध्यक्षता अमरावती देवी ने की। संचालन जुगुल किशोर ने किया।
विज्ञापन

बैठक में मांग की गई कि विद्यालय में बच्चाें की संख्या कम होने पर विद्यालय से रसोइया को पद से नहीं हटाया जाए। अप्रैल, मई, जून व जुलाई का बकाया मानदेय जल्द दिया जाए, ताकि हम रक्षा बंधन का त्योहार धूमधाम से मना सकें। अगर 15 अगस्त से पहले मानदेय नहीं मिला तो 16 अगस्त को धरना प्रदर्शन करेंगे। यह जानकारी पंकज शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें