फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मत्स्य विभाग के पोखरे को ग्राम सभा में शामिल करने की मांग

Thu, 14 Dec 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उजारनाथ। क्षेत्र के गगलवा ग्राम प्रधान ने देवरिया सांसद को पत्र देकर मछली बीज उत्पादन के लिए गांव की आठ एकड़ भूमि को ग्राम पंचायत को देने की मांग की।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान स्नेहलता ने सांसद डाॅ. रमापति राम त्रिपाठी को दिए मांग पत्र में कहा है कि ग्राम पंचायत में आठ एकड़ भूमि मत्स्य विभाग की है। यहां मत्स्य विभाग की तरफ से मत्स्य पालन और मछली बीज का उत्पादन होता था। इससे क्षेत्र के युवाओं को रोजगार मिलता था। लेकिन यह मत्स्य पालन की पोखरी पिछले बीते 25 वर्ष से बंद है। पोखरे की जमीन समेत अन्य खाली पड़े स्थान पर पेड़ और झाड़-झंखाड़ उग आए हैं। मरम्मत के अभाव में यहां बने भवन जर्जर हो गए हैं। यदि इस जमीन को ग्राम सभा को मिल जाएगी, तो पुन: जीवत करने का कार्य हो सकेगा। इसके लिए उपजिलाधिकारी सहित उच्च अधिकारियों को भी अवगत करा गया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने इस मामले में शीघ्र कार्रवाई कराने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें