फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्रदर्शन कर जलभराव से निजात दिलाने की मांग

Wed, 03 Jul 2024 04:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। क्षेत्र के सोहसा बाजार से टेकुआटार और परवरपार जाने वाले मार्ग पर बाजार में बारिश होने से जलभराव हो गया। इसके चलते आने-जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को दुकानदारों ने प्रदर्शन किया और जलभराव से निजात दिलाने की मांग की। इस दौरान मंटू राव, राकेश सिंह, सरवन चौहान, ब्यास यादव,अमरीश मधेशिया,राम अवतार यादव, मृत्युंजय राव मौजूद रहे। पीडब्ल्यूडी के जेई प्रिंस मौर्या ने बताया कि कल मौके पर जाकर देखता हूं और समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें