पडरौना। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपेगा।
यह जानकारी महासंघ के जिलाध्यक्ष अविनाश शुक्ल व जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने बताया कि ज्ञापन में शिक्षा अधिकार अधिनियम लागू होने के बाद 23 अगस्त 2010 के पूर्व सेवा में आए शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता को समाप्त करने की मांग की जाएगी।