फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ठप पड़े ओवरहेड टैंक का निर्माण पूरा कराने की मांग

Tue, 27 Aug 2024 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा बाजार। स्थानीय बाजार में लगभग 85 लाख लागत रुपये की लागत से तीन लाख लीटर क्षमता के ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य ठप पड़ा है। इसके चलते गांव के लोगों को पेयजल के लिए परेशानी हो रही है। इससे नाराज गांव के लोगों ने सोमवार को प्रदर्शन निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग की।
विज्ञापन

गांव के आमोद पांडेय की अगुवाई में प्रदर्शन कर रहे बाबू पांडेय, अभिषेक सोनी, अनिल गुप्ता, महेंद्र गौंड, संतोष जायसवाल, प्रमोद जायसवाल, गौतम जायसवाल, सुभाष कुशवाहा, नथूनी कुशवाहा, सलीम अंसारी, गोरख चौरसिया, शहीद अंसारी, अभिषेक जायसवाल, पारस चौरसिया, गोलू चौरसिया, जेपी गुप्ता, प्रदुमन चौरसिया आदि ने कहा कि पेयजल आपूर्ति के लिए हर घर जल योजना के तहत ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया जा रहा है। बनकटा बाजार में भी 85 लाख की लागत से ओवरहैड टैंक का निर्माण शुरू हुआ, लेकिन कुछ माह बाद निर्माण कार्य ठप हो गया। लोगों को घर में लगे साधारण नल का पानी पीना पड़ रहा है। इस संबंध में जल निगम के जेई विवेक कुशवाहा ने कहा कि बजट के अभाव में कुछ कार्य बाकी है। बहुत जल्द उसको पूरा कराकर पानी सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें