फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ई-रिक्शा और टेंपो के संचालन पर रोक की मांग

Sat, 13 Sep 2025 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
प्रदर्शन करते बस मालिक। स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहा बाजार क्षेत्र के प्राइवेट बस मालिकों ने शुक्रवार को जटहा बस स्टैंड पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि अवैध रूप से यहां ई-रिक्शा और टेंपो संचालित हो रहे हैं। इसे लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। बस मालिकों ने चेतावनी दी कि यदि दो-तीन दिनों के भीतर जांच कर कार्रवाई नहीं की गई तो जटहा-पडरौना मार्ग पर बसें खड़ी कर रोड जाम किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी परिवहन विभाग की होगी। बस मालिकों का आरोप है कि करीब दस दिन पहले एआरटीओ को लिखित शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग किया गया था। विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने बताया कि जटहा-पडरौना मार्ग पर टेंपो और ई-रिक्शा के संचालन की अनुमति नहीं है। इसके बावजूद सैकड़ों तीन पहिया वाहन अवैध रूप से सवारी ढो रहे हैं। बस मालिकों ने कहा कि ये वाहन बसों के आगे-पीछे खड़े होकर यात्रियों को बैठा लेते हैं। करीब 22 किलोमीटर दूरी तय कर उन्हें पहुंचाते हैं। तीन पहिया होने के कारण आए दिन छोटे-बड़े हादसे भी होते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें