बांसी। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए सूचीबद्ध सभी अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड व्यवस्था लागू किए जाने की मांग की गई है। अमित श्रीवास्तव और प्रणेश शुक्ल ने प्रधानमंत्री की मांग की है। इस संबंध में दोनों लोगों ने संयुक्त रूप से उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजा है। कहा कि जब एक ही अस्पताल सरकार की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत सूचीबद्ध है तो वहां आयुष्मान कार्ड को स्वीकार न करना जनहित के खिलाफ है। इससे आयुष्मान कार्ड धारकों को वास्तविक लाभ नहीं मिल पा रहा है और उनका कार्ड कई स्थानों पर निष्प्रभावी हो जाता है। इन लोगों ने सरकार से आग्रह किया कि सभी ऐसे अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड को अनिवार्य रूप से लागू किया जाए ताकि गरीब और कमजोर वर्ग के मरीजों को कैशलेस और सुगम उपचार मिल सके।