फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ओवरब्रिज की जगह अंडरपास बनवाने की मांग

Mon, 21 Aug 2023 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। नगर के व्यापारियों ने सोमवार को दिशा की बैठक में शामिल होने पहुंचे सांसद, सदर विधायक और डीएम को मांगपत्र सौंपा। इसमेें नगर के मुख्य मार्ग पर प्रस्तावित ओवरब्रिज के स्थान पर अंडरपास बनाने की मांग की।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट पहुंचे गणेश वर्मा, गोल्डेन वर्मा, प्रेम कुमार अग्रवाल, विनोद तुलस्यान, वीरेंद्र सोंथालिया, मनीष सोंथालिया ने कहा कि शहर के मुख्य सड़क कोतवाली रोड पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य प्रस्तावित है। इस मार्ग पर ओवरब्रिज बनने से सड़क के किनारे संचालित दुकानदारों की दुकानदारी पूरी तरह प्रभावित हो जाएगी। इसको देखते हुए यहां ओवरब्रिज के स्थान पर अंडरपास अथवा कठकुइया मोड़ से निकली बाईपास सड़क पर ओवरब्रिज बनना उचित होगा।
विज्ञापन

इस दौरान दीपक कुमार, राहुल पांडेय, प्रेम नारायण, आशीष तुलस्यान, छोटेलाल वर्मा, नारायण दत्त गुप्ता, दीपक शर्मा, वसीम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें