फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ग्रामीणों ने की पीपा पुल जोड़ने की मांग

Fri, 22 Sep 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तमकुहीरोड। क्षेत्र के गोलाघाट स्थित बांसी नदी का जलस्तर नीचे चला गया है। इसको देखते हुए क्षेत्र के लोगों ने वहां से हटाए गए पीपा पुल को दोबारा जोड़ने की मांग की, जिससे लोगों का आवागमन आसान हो सके। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि पिपराघाट गांव के पास गोलाघाट स्थित बांसी नदी पर 2012 में पीपा का पुल लगाया गया था। बरसात में बांसी नदी का जलस्तर बढ़ने पर उसे 15 जून के बाद खोल दिया जाता है। इस वर्ष भी बीते अगस्त माह के पहले सप्ताह में उसे खोल दिया गया था।
विज्ञापन

क्षेत्र के यमुना सिंह, सरल शर्मा, ध्रुव निषाद, राजकिशोर निरंकारी, कमल निषाद, शिवजी रजक, सुदामा यादव, विश्वनाथ चौधरी, विवेक यादव आदि लोगों ने कहा कि गंडक नदी का डिस्चार्ज सामान्य हो गया है। बांसी नदी का जलस्तर भी नीचे चला गया है। इससे पुल पर खतरे की आशंका कम हो गयी है। ऐसे में अब पुल को जोड़ देना चाहिए। जिससे क्षेत्र के लोगों का आवागमन सामान्य हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें