फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आवास के के लिए डीएम व सीडीओ को सौंपा मांग पत्र

Thu, 22 Feb 2024 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कसया क्षेत्र की ग्राम पंचायत मैनपुर मुसहर बस्ती के लोगों ने डीएम और सीडीओ को मांग पत्र सौंपा। लोगों ने अबतक आवास नहीं मिलने की शिकायत कर आवास स्वीकृत कराने की मांग की।
विज्ञापन

मुसहर विकास मंच राजू प्रसाद की अगुवाई में कलेक्ट्रट और विकास भवन पहुंचे लोगों ने कहा कि सरकारी कागजातों में उनके गांव को आवास से संतृप्त कर दिया गया है। लेकिन उन्हें अभी तक आवास की सुविधा नहीं मिली है। इसके चलते वे अभी भी झोपड़ी या टिनशेड बनाकर जीवन-बसर करते हैं। इन लोगों ने इसको गंभीरता से लेते हुए आवास का लाभ शीघ्र दिलाने की मांग की। इस दौरान प्रेमा देवी, शकुंतला देवी, मालती देवी, मनीषा देवी, पूनम देवी, गोनिया देवी, रामरती देवी, निर्मला देवी, सुनैना देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें