फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: यूजीसी फेलोशिप क्लेम बढ़ाने के लिए भेजा मांग पत्र

Mon, 05 Feb 2024 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं ने यूजीसी चेयरमैन को पत्र भेजा है। उन्होंने पोस्ट डॉक्टोरल छात्रों के लंबित फेलोशिप बकाया भुगतान कराने समेत अन्य मांगों को पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन

संगठन के छात्रनेता अनुज पाठक की तरफ से भेजे गए मांग पत्र में कहा कि छात्रवृत्ति फेलोशिप प्रबंधन पोर्टल को विश्वविद्यालय स्तर पर खुले रखने की समय सीमा बढ़ाई जाए। जिससे आवेदन के लिए अधिक विस्तारित समय सीमा प्रदान की जा सके। विश्वविद्यालयों को भी छात्रों की शोधवृत्ति के आवेदन प्रक्रिया को सुगम बनाने की आवश्यकता है, जैसे स्टॉफ में बढ़ोतरी कर विश्वविद्यालय स्तर पर तय समय-सीमा में नोडल ऑफिसर द्वारा फॉर्म सत्यापित किए जाएं। अभाविप छात्र समुदाय के सर्वोत्तम हित में लंबित फेलोशिप के सुगम एवं कुशल वितरण की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें