लक्ष्मीगंज। बारिश के बाद यूरिया की बढ़ी मांग बढ़ गई है। निजी दुकानों पर भी पर्याप्त यूरिया नहीं होने से किसानों को भटकना पड़ रहा है। स्थानीय बाजार की सहकारी गन्ना विकास समिति का गोदाम निर्माणाधीन है। यहां नियमित खाद नहीं आती है। किसानों का कहना है कि यूरिया के अभाव में गन्ने की फसल प्रभावित होगी। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि समिति का खाद गोदाम निर्माणाधीन हैं। बनने के बाद खाद आएगी। संवाद