फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एसडीएम के तबादले की मांग

Mon, 01 Apr 2024 07:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। एसडीएम की कार्यप्रणाली से नाराज अधिवक्ता हड़ताल के दूसरे दिन रविवार को अधिवक्ताओं ने बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष को मांग पत्र सौंपा। इसमें अधिवक्ताओं ने एसडीएम के स्थानांतरण की मांग की।
विज्ञापन

बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष मधुसूदन त्रिपाठी को दिए गए मांग पत्र में एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा और महामंत्री उमेश दुबे ने कहा कि एसडीएम की कार्यप्रणाली से अधिवक्ताओं में नाराजगी है। इसके विरोध में अधिवक्ता शनिवार से न्यायिक कार्य से विरत हैं। उन्होंने चेताया कि जब तक एसडीएम का स्थानांतरण नहीं होगा, तब तक अधिवक्ता कार्य बहिष्कार पर रहेंगे। इस दौरान राजनंदन लाल श्रीवास्तव, शैलेश प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें