फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: राजकीय बस अड्डा निर्माण की मांग

Sun, 02 Aug 2026 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर। पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य फूलबदन कुशवाहा ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को मांग पत्र सौंपा। उन्हाेंने फाजिलनगर कस्बा में में राजकीय बस अड्डा निर्माण की मांग की है। परिवहन मंत्री को दिए गए पत्र में उन्होंने कहा कि फाजिलनगर (पावागढ़) ऐतिहासिक एवं धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान है। यह भगवान बुद्ध तथा जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के जीवन से जुड़ी अनेक ऐतिहासिक घटनाओं का साक्षी रहा है। यहां दोनों महापुरुषों से जुड़े कई महत्वपूर्ण धार्मिक एवं पर्यटन स्थल मौजूद हैं, जहां देश-विदेश से श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। इसके बावजूद फाजिलनगर में राजकीय बस अड्डा नही है। इसके अभाव में यात्रियों और पर्यटकों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने परिवहन मंत्री से पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फाजिलनगर में शीघ्र राजकीय बस अड्डे के निर्माण की स्वीकृति प्रदान कराने की मांग की है। उनके इस प्रयास की कमलेश शाही, रिंकू राव, राधेश्याम मद्धेशिया, पुरुषोत्तम गुप्ता, राजकिशोर राव, कुंवर सुभाष सिंह संतोष बरनवाल आदि ने सराहना की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें