फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क का निर्माण पूरा कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जोकवा बाजार। नगर पंचायत फाजिलनगर में सीएचसी व वार्ड नंबर आठ से होकर प्रस्तावित हाईवे को जोड़ने वाली सड़क अधूरी पड़ी हुई है। इसके अलावा सड़क के किनारे कूड़े-कचरे की ढेर व बिजली के खंभे पड़े हुए हैं। जिससे राहगीरों को आवागमन के दौरान परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों ने जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य पूरा कराए जाने की मांग की है। नगर के रहने वाले जितेंद्र सिंह, मनोज सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार सिंह, राज मोहम्मद ने बताया कि इस सड़क से स्कूली बच्चों सहित सुबह व शाम को मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए महिलाएं जाती हैं, जिससे गिरकर चोटिल हो रही हैं। इन लोगों ने जल्द सड़क का कार्य पूरा कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें