पिपराघाट। क्षेत्र के जगदीशपुर और जवहीं नरेंद्र गांव के ग्राम प्रधान ने पीडब्ल्यूडी के जेई को शिकायती पत्र भेजा है। उन्होंने गांव की क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।गांव के ग्राम प्रधान बबलू देवान व रामनरेश कुशवाहा ने कहा कि समय पर सड़क की मरम्मत नहीं होने से बरसात के दौरान गांव की मुख्य सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों में बाइक और साइकिल सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इसकी शिकायत कई बार की गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है। संवाद