जिलाधिकारी से मिलतीे ट्रांसजेण्डर कल्याण बोर्ड के महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नन्द गिरि (किरन बाबा)
पडरौना। डीएम कार्यालय में सोमवार को उप्र ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड के महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी ने डीएम के साथ बैठक की। उन्होंने डीएम उमेश मिश्र से फाजिलनगर ब्लॉक के नकटहां मिश्र गांव में ट्रांसजेण्डर विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए जमीन की व्यवस्था कराने की मांग की। इसके पहले महामंडलेश्वर ने कसया एसडीएम के साथ नकटहां मिश्र गांव में विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए संभावनाओं पर चर्चा की। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी विनय कुमार, विनोद कुमार त्रिपाठी, अरूणेंद्र पासवान, जयश्री प्रसाद, पुनीत यादव, शिष्या शिल्पा आदि मौजूद रहीं।