फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: राजकीय कर्मचारियों को ईंधन दिलाने की मांग

Sat, 25 Apr 2026 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने डीएम को मांग पत्र सौंपा। राजकीय कर्मचारियों को पेट्राेल पंप से जरूरत के अनुसार ईंधन दिलाने की मांग की गई।
विज्ञापन

परिषद अध्यक्ष प्रभुनंद उपाध्याय ने मांग पत्र में कहा है कि राजकीय कर्मचारी राजकीय कार्य के संपादन करने के लिए प्रतिदिन अपने कार्य स्थल पर जाते हैं। इसके अलावा निरीक्षण समेत अन्य सरकारी कार्यों के संपादन के लिए कई कर्मचारियों को फिल्ड में भी जाना होता है। लेकिन इस समय पेट्रोल पंपों पर ईंधन के लिए लग रही लंबी कतार की वजह से कर्मचारियों को समय से पेट्रोल/डिजल नहीं मिल पाता है, जिससे कर्मचारियों को समय से कार्य स्थल पर नही पहुंच पा रहे हैं। इससे राजकीय कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने डीएम से कहा कि इस समय हीट-वेव (लू) के साथ एपिडेमिक, विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान व जनगणना आदि राजकीय कार्य चल रहे हैं, लेकिन कर्मचारियों को समय से ईंधन नहीं मिलने से उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें