फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डॉक्टरों की बर्खास्तगी की मांग, पांचवें दिन भी धरना जारी

Sat, 07 Jun 2025 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। कस्बा स्थित सीएचसी के डॉक्टरों की बर्खास्तगी और दोषियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग को लेकर सोमवार से जारी धरना शुक्रवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। नगर पंचायत तमकुहीराज की सुप्रिया की मौत के मामले में चल रहा धरना जारी है। केस दर्ज करने की मांग लेकर पीड़ित परिवार के साथ कांग्रेस नेता अमित सिंह सोमवार से तमकुहीराज कस्बे के मुख्य मार्ग स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा के समीप धरने पर बैठे हैं। विभिन्न तरीको से विरोध प्रदर्शन कर रहे है। इस दौरान उमेश्वर सिंह पटेल, रंजीत पटेल, अवनीश पटेल, मुनीर अहमद, अमनदीप पटेल, राकेश पटेल, जीतेन्द्र सिंह पटेल, अरशद रजा आदि मौजूद रहे। कुर्मी क्षत्रिय महासभा ने साैंपा ज्ञापन : पडरौना। अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की तरफ से शुक्रवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें प्रसव के दौरान हुई शिक्षका सुप्रिया की मौत के जिम्मेदार स्वास्थ्य कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। जिलाध्यक्ष रामनरेश पटेल ने कहा कि शिक्षिका सुप्रिया की मौत स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही से हुई है। इस दौरान गौरव कुमार सिंह, विवेक सिंह, राघवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें