तमकुहीरोड। सेवरही के व्यापारी नेताओं ने बुधवार को तमकुहीराज के विधायक को बस स्टैंड निर्माण के लिए ज्ञापन सौंपा। सेवरही में प्रस्तावित बस स्टैंड का निर्माण नहीं होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार यूनिटी मार्च के समापन के बाद व्यापारी नेता पप्पू जायसवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने तमकुहीराज के विधायक डा.असीम कुमार को सौंपा।