फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सर्किल रेट से चार गुना मुआवजे की मांग

Thu, 28 Mar 2024 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा। क्षेत्र के रजवटिया गांव में हाईवे किनारे प्रस्तावित बहुद्देशीय हब के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। बुधवार को बचे किसानों की भूमि का अधिग्रहण जल्द कराने के लिए तमकुहीराज तहसीलदार गांव पहुंचे। 12 भूमिधरों ने करीब चार कट्ठा भूमि के लिए सर्किल रेट का चार गुना दाम लगाने की मांग की।
विज्ञापन

तमकुही विकास खंड के रजवटिया गांव में हाईवे किनारे करीब 72 एकड़ में बहुद्देशीय हब प्रस्तावित है। इसके लिए 45 एकड़ भूमि का अधिग्रहण होना है। जबकि 27 एकड़ सरकारी जमीन है। छह महीने से जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। बताया जाता है कि कुछ किसानों के मामले न्यायालय में लंबित हैं और कुछ किसान विदेश में है। उन किसानों का भूमि अधिग्रहण बाकी है। गांव के 12 किसानों की करीब चार कट्ठा भूमि हाईवे के किनारे है। ऐसे किसानों ने तहसील प्रशासन से सर्किट रेट से चार गुना मुआवजा देने की मांग की। तहसीलदार चंदन शर्मा ने बताया कि किसानों को सर्किल रेट के चार गुना भुगतान किया जा रहा है। करीब 12 किसान जिनकी भूमि करीब चार कट्ठा है। वे लोग निर्धारित रेट से अधिक मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। उन्हें समझाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें