फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे के रूट में बदलाव की मांग

Thu, 26 Feb 2026 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही नगर पंचायत की चेयरमैन ने सभासदों के साथ बुधवार को डीएम को ज्ञापन सौंप कर गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे का वर्तमान रूट में परिवर्तन कराने की मांग की है। उनका कहना कि अगर प्रस्तावित मार्ग से इस एक्सप्रेसवे का निर्माण होता है तो सौ से अधिक लोगों के मकान उसकी जद में आ जाएगा और लोगों को भारी क्षति के साथ बेघर होना पड़ सकता है।राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए नये एलाइनमेंट की अधिसूचना जारी की है। इसमें यह एक्सप्रेसवे तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के 39 गांवों से होकर गुजरना है, लेकिन नए एलाइनमेंट के आधार पर यदि एक्सप्रेसवे का निर्माण होता है तो सेवरही के चार वार्डों के सौ से अधिक घर उसकी जद में आ जाएंगे। इसी समस्या से लोगों को निजात दिलाने को लेकर नगर पंचायत की चेयरमैन सोनिया जायसवाल ने सभासदों के साथ बुधवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन सौंपने वालों में कृपाशंकर तिवारी,पप्पू जायसवाल,सुमित रौनियार, आलोक जायसवाल,अजय गुप्ता, मुन्ना कुशवाहा, राहुल गुप्ता, मक्खन जायसवाल आदि प्रमुख रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें